दीपक ने जीता स्वर्ण व रजत पदक
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तराखंड में चल रही जसपाल राणा मेमोरियल कप ओपन इंडिया शूटिंग चैम्पियनशिप में शहर के पैरा शूटर्स दीपक कुमार कनौजिया ने दो पदक जीते। बर्रा आठ स्थित विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफार्मेंस शूटिंग अकादमी के दीपक ने 50 मीटर रायफल .22 थ्री पोजीशन मेन एसएच वन पैरा वर्ग में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर स्टैंडिंग मेन एसएच वन पैरा वर्ग में रजत पदक जीता है। एलिम्को में कार्यरत दीपक इससे पहले भी कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वहीं, पार्थ सारथी ने सब यूथ 10 मीटर एयर रायफल मेंस वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 69वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार सब यूथ पैरा रायफल शूटिंग में खुजेमा उरुज ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। शूटर्स के शानदार प्रदर्शन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.