पिथौरागढ़, मई 1 -- बेरीनाग। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया का जनपद मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत हुआ। शुक्रवार को दीपक के पिथौरागढ़ विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में पहुंचने पर विभागीय कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेवलिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें समाज कल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। साथ ही विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने को कहा। इस मौके पर दलीप कुमार, कृष्णानंद पांडेय, विपिन पाल, कमलेश बिष्ट, निर्मल पाठक, रोहन टम्टा, नरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...