दीपक नागर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट के वैदपुरा गांव में हुए दीपक नागर हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में शामिल आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार हमलावरों ने 20 मई की रात वैदपुरा गांव के रहने वाले दीपक नागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस घटना के अगले दिन दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद, जबकि चार आरोपियों को साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस मामले में पुलिस ने मनीष निवासी वैदपुरा को सेक्टर-10 स्थित सर्विस रोड के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.