हाजीपुर, फरवरी 23 -- वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को जनता दल (यू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से भागवतपुर धर्मपुर निवासी दीपक कुमार पिता ओम प्रकाश सिंह को वैशाली प्रखंड जनता दल (यू) का अध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुन लिया। उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए यह चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू पटेल एवं प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक मनोज पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीपक कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.