बागेश्वर, मार्च 18 -- जिले में ग्राम प्रधानों के हितों की आवाज को मजबूत करने और विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रधान संगठन का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में दीपक सिंह खेतवाल को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि बहादुर सिंह खाती को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन में विपिन चंद्र, विजय गोस्वामी और योगेश सिंह धपोला को उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला उपाध्यक्ष के रूप में इन्द्रा देवी को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह, योगेश जोशी और लक्ष्मण सिंह बोरा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में राजेंद्र सिंह जनौटी, सह मीडिया प्रभारी के रूप में नीमा पपोला और नीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.