सीवान, जून 22 -- जीरादेई एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के छोटका माझा के सजना गांव के युवक दीपक कुमार दुबे का चयन 70 वीं बीपीएससी के रिजल्ट में बीडीओ के पद पर हुआ है। रिजल्ट आने के बाद जहां परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं रिजल्ट की सूचना मिलने के बाद दीपक कुमार दुबे के दरवाजे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके इस सफलता को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार दुबे प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से हुई थी। बाद में, उच्च शिक्षा के लिए दीपक कुमार चौबे पटना चले गए। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, बीपीएससी में सफलता पाकर बनीं आरडीओ वहां रहकर उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त किया। साथ ही कंपटीशन में बैठने के लिए पटना के...