पटना, अगस्त 31 -- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सहयोगी दलों के आधा दर्जन सवर्ण नेताओं को बोर्ड, समिति और परिषद में नियुक्त किया है, जिसमें सबसे अहम चेहरा पूर्व एमएलसी देवेश कुमार और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सुरक्षा अफसर रहे हरेंद्र बहादुर सिंह हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के लिए विधान पार्षद पद छोड़ने वाले देवेश कुमार को सरकार ने बिहार राज्य योजना पर्षद (बिहार स्टेट प्लानिंग बोर्ड) का उपाध्यक्ष बनाया है। सीएम बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। बोर्ड उपाध्यक्ष के तौर पर देवेश को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा और उसी अनुरूप सुविधाएं भी। सम्राट सरकार ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी - रामविलास के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री)...