दीपक कुमार के आईएसएफ कार्यकारी समिति सदस्य बनने पर खुशी
गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष आईएएस दीपक कुमार के सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारी समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षकों में खुशी है। दिसंबर 2025 में विश्व स्कूल अंडर-15 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत ने कांस्य पदक जीता था। इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सहारनपुर को मिली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता की मेजबानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.