दीपक कुमार आईएसएफ की कार्यकारी समिति के सदस्य बने
लखनऊ, जुलाई 21 -- यूपी के अपर मुख्य सचिव, वित्त दीपक कुमार को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित बैठक में अंतर्राष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ (आईएसएफ) की कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से यूपी व देश में स्कूली खेल को बढ़ावा मिलेगा। स्कूली खेल में यूपी के छात्र भी वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दीपक कुमार ने माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव रहते हुए स्कूली खेलों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ सर्बिया में आयोजित बैठक में भाग लेने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.