दीपक का यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन
पिथौरागढ़, मार्च 17 -- बेरीनाग में नगर के दीपक कुमार का 26वें यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। बताया 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर व ओडिशा में आयोजित होनी वाली प्रतियोगिता में दीपक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपक इससे पहले 2024 में जूनियर स्टेट व नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी, 2025 में सीनियर स्टेट, 2026 में यूथ स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके है। दीपक का चयन होने पर दायित्वधारी नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख सुनीता चन्याल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, खेल प्रशिक्षक मदन मोहन रावत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.