नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके बाद कई सोशल मीडिया हैंडल ने यह दावा किया कि असल में जिस महिला की मौत हुई, वह अभिजीत की दादी ना होकर उनके एक कजिन विहान की दादी थीं, और अभिजीत तो केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। इस बात को लेकर वायरल हुई पोस्ट में अभिजीत दीपके और विहान दीपके द्वारा शेयर की गई महिलाओं की फोटो की तुलना भी की गई थी और बताया गया था कि ये दोनों महिलाएं अलग-अलग थीं, और इनमें से अभिजीत की दादी की मौत तो काफी पहले हो गई थी, और वह तो अब केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में बताया गया था कि क्योंकि दोनों महिलाएं दिखने में बिल्कुल अलग-अलग हैं, इसलिए यह भी हो सकता है कि दीपके ने दादा ने दो शादियां की हों। जिसके बाद अब इन मुद्दों...