प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए रविवार को प्रधान डाकघर में दीन दयाल स्पर्श योजना की परीक्षा हुई। कक्षा छह से नौ तक के 39 विद्यार्थियों ने एक घंटे की परीक्षा दी। सफल विद्यार्थियों का प्रदेश स्तर पर चयन किया जाएगा और उन्हें डाक विभाग की ओर से छह हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों के 52 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें वीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज, संस्कार पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल और संस्कार ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे। रविवार को 39 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- डाक विभाग की 'ढाई आखर'प्रतियोगिता शुरू परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रधान डाकघर में प्रवर डाकपाल संज...