दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को पीएम मोदी कर रहें पूरा
देहरादून, सितम्बर 25 -- नई टिहरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि वह एकात्मक मानववाद के पक्षधर रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे के फल स्वरूप भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल पार्क में स्थित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय ही अंत्योदय के लक्ष्य से काम किया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान ने दीन दयाल के जीवन मूल्यों से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.