मधेपुरा, मार्च 12 -- गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। सिंगिओन वार्ड 14 में दीनाभद्री मेला को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से काली चौक और दुलार के रास्ते सिंगिओन परमाने नदी के पास पहुंची। कलश में पानी भरने के बाद शोभायात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचा। ग्रामीण उपेंद्र ऋषि देव, लक्ष्मण ऋषि देव, अरुण यादव, दयाशंकर यादव, मंटुन ऋषिदेव, रामकुमार ऋषिदेव, गजेंद्र यादव ने बताया कि दीनाभद्री मेला आयोजन ग्रामीणों की मदद से किया गया है। यह मेला 13 मार्च तक चलेगा। मेला में कीर्तन मंडली को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...