पूर्णिया, मार्च 19 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में आयोजित दिनाभद्री महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोक गाथाओं पर आधारित भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति से क्षेत्र की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठी। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव को लेकर ऋषि देव समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि दिना और भद्री दो वीर भाइयों की लोकगाथा को लोक गायन एवं मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार चार मंडलियों रसाढ (मधेपुरा), बेला मोहनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.