बदायूं, जून 21 -- मुजरिया। क्षेत्र के ग्राम दीनापुर में खेत की बटाईदारी के विवाद को लेकर हुए आपसी झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर में मक्का के खेत की बटाईदारी को लेकर खेत स्वामी और बटाईदार के बीच विवाद हो गया, जिसमें गांव के राजीव और मुनीश के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद राजीव किसी तरह पुलिस से शिकायत करने जा रहा था कि आरोप है कि पीछे से आकर मुनीश ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- दीनापुर में आपसी झगड़े में एक घायल यह भी पढ़ें- आम बीन रहे यवुक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...