जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एवं मजदूर नेता श्रद्धेय दीनानाथ पाण्डेय की पुण्य स्मृति में 11 जनवरी सुबह 10 बजे एकदिवसीय श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय बारात भवन, प्रेमनगर-लक्ष्मीनगर परिसर में होगा। समारोह का शुभारंभ शंखनाद से किया जाएगा, जिसके बाद श्रमिकों का सम्मान, श्रमिक हितों पर गोष्ठी एवं जलपान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय सहित कई मजदूर नेता, यूनियन पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.