दीनानाथ दास बनाए गए रोहुआ श्रीराम जानकी मंदिर के महंत
मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर/मुशहरी। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने दीनानाथ दास को रोहुआ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का महंत नियुक्त किया है। इसको लेकर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने अधिसूचना जारी कर दी है। न्यास परिषद के इस निर्णय को क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व में मंदिर प्रबंधन को बेहतर करने के लिए न्यास परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इसमें दीनानाथ दास को महंत बनाए जाने का आग्रह किया गया था। जांच के बाद परिषद ने पाया कि प्रबंध समिति की शिथिलता से मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था सालों से प्रभावित हो रही थी। साथ ही मंदिर की संपत्ति के संरक्षण एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.