कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से आगरा में 7 से 14 सितंबर के बीच सब-जूनियर अंतरमंडलीय राज्य फुटबाल चैंपियनशिप होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की बालक टीम का चयन ट्रायल 4 और 5 सितंबर को होगा। ट्रायल पं. दीनदयाल स्कूल ग्राउंड पर शाम तीन बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पूर्व पं. दीनदयाल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर अमित वर्मा, आसिफ इकबाल और डीबी थापा से संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें- सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए छह सितंबर को होंगे चयन ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...