दीनदयाल पार्क में बास्केटबॉल कोर्ट बनकर तैयार
गुड़गांव, जून 21 -- सोहना, नरेश रोहिल्ला। दमदमा मार्ग पर दीनदयाल पार्क में निर्माणाधीन बास्केटबॉल कोर्ट तैयार हो गया है। इस कोर्ट में जल्द मैच के आयोजन शुरू हो जाएंगे। सोहना नगर परिषद की तरफ से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों में बने सार्वजनिक पार्कों में व्यायाम के लिए जिम और खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट बनाया गया है। इस खेल में रुचि लेने वाले लोगों के लिए दर्शकदीर्घा भी बनाई जाएगी। इसमें करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए गुरुग्राम, पलवल या फरीदाबाद की तरफ जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी。 यह भी पढ़ें- टेनिस कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा बास्केटबॉल कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.