दीनदयाल पार्किंग में आबकारी टीम की छापेमारी, शराब बरामद
हरिद्वार, अप्रैल 22 -- जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। टीम ने भुरा नामक व्यक्ति की झोपड़ी में दबिश दी, जहां से 225 टेट्रा पैक देसी और 15 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.