मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- दीनदयाल नगर में रविवार को दो बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों बच्चों को बचाया। दीनदयाल नगर निवासी अतुल मेहरोत्रा, मीना सिंह, अनूप मेहरोत्रा, संजय टंडन का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। उन्होंने निगम अधिकारियों से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर अवकाश के बाद भी रविवार को महानगर के अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया गया। 22 आवारा कुत्ते पकड़े गए। सभी को एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों को लेकर समस्या है तो वह कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.