बलरामपुर, सितम्बर 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर 'एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम स्कूल ऑफ सोशल वर्क एवं स्कूल ऑफ पॉलिटिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भौतिकविद् एवं समाजसेवी प्रो. एलके सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन भारतीय चिंतन की महत्वपूर्ण वैचारिक धरोहर है। उनके विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर व्यवहार और सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और मानवता के समन्वित विकास की स्वदेशी दृष्टि भारत को सशक्त बनाने के साथ विश्व कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह भी पढ़ें- एकात्म मानववाद के विभिन्न आयामों पर वक्ताओं ने ...