दीनदयाल जयंती पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- सैदपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई। नगर के तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रयासों को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का विचार दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.