धनबाद, जून 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 11 वर्ष पूरे होने व विकसित भारत के अमृत काल पर भाजपा महानगर बरटांड़ मंडल में मंगलवार को संकल्प सभा हुई। मौके पर विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि एक सपना है। यह देश के हर नागरिकों के सपने और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर व हर घर में खुशहाली स्मृति और समानता प्राप्त हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.