लखनऊ, सितम्बर 25 -- भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को प्रदेश में अन्त्योदय के संकल्प के साथ मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अंत्योदय के प्रणेता को नमन करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के मूल में मानव की प्रगति का अर्थ शरीर, मन, बुद्धि व आत्मा, इन चारों की प्रगति है। चौधरी ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपने विचारों, कार्यों तथा स्थापित आदर्श मानदण्डों से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा जन-जन के कल्याण का अन्त्योदय मार्ग प्रशस्त किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दीनदयाल जयंती पर भाजपाइयों ने प्रतिम...