बांदा, फरवरी 11 -- बांदा । संवाददाता भाजपा ने जनसंघ के प्रमुख विचारक पं दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। शहर के अवस्थी पार्क में आयोजित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि दीनदयाल जी एक महान चिंतक, दार्शनिक, समाज सुधारक थे। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल जी का अंत्योदय के पवित्र सिद्धांत, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का चिंतन एवं राष्ट्र जीवन के लिए मार्गदर्शक है। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज, विनोद जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता रहे। संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.