सीवान, मार्च 16 -- बड़हरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को बड़हरिया उतरी मंडल के राछोपाली गांव स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की। कार्यशाला की शुरुआत वंदे मातरम और परिचय सत्र के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यालय प्रभारी सत्यम सिंह ने पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ. अनिल कुमार गिरि ने कार्य विस्तार की जानकारी दी। विधानसभा सह संयोजक त्रिलोकी सिंह पटेल ने कार्य पद्धति पर चर्चा की।पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं क...