हरदोई, अप्रैल 12 -- बेनीगंज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेनीगंज द्वारा नगर स्थित हरिओम पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, बड़के मिश्रा, शैलेंद्र, भाजपा नेता अरविंद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद र...