भभुआ, फरवरी 11 -- भभुआ। भाजपा द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में पार्टी कार्यालय पर मनायी गयी। जिला प्रभारी राजेश सिन्हा उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने की। उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता राजेश सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत देकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। मौके पर अनुपम पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अशोक साह, पूर्व विधायक निरंजन राम, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज जायसवाल,देवलाल पासवान, प्रेम प्रकाश पाण्डेय आदि थे। पत्नी को खर्च नहीं देने पर पति गिरफ्तार भभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.