अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में मंगलवार को सर्वर में आई तकनीकी समस्या के चलते स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। यह दिक्कत मुख्य रूप से पैथोलॉजी लैब में सामने आई, जहां सर्वर फेल होने के कारण क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाला पंजीकरण बाधित हो गया। इसके चलते मरीजों को पंजीकरण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अस्पताल में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पंजीकरण व्यवस्था लागू है, जिसके चलते सर्वर ठप होते ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई। मरीजों ने बताया कि उन्हें लाइन में खड़े रहने के बावजूद पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। अवकाश के कारण ओपीडी का समय दोपहर 12 बजे तक ही निर्धारित था। ऐसे में सर्वर समस्या के चलते सीमित ...