अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में डाक्टरी परीक्षण कराने गए युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। प्लाट के विवाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुलदीप विहार निवासी हरिओम शर्मा ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि प्लाट को लेकर बेटे गिरधर गोपाल शर्मा व मणि शर्मा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महुआखेड़ा पुलिस दोनों को दीनदयाल अस्पताल मेडिकल कराने लेकर गई थी। तभी वहां हमलावर पक्ष के लोग आ गए। आरोपियों ने इमरजेंसी के अंदर ही फिर से मारपीट कर दी। पुलिस के पहंुचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कपिल चौधरी, सचिन, प्रशांत, ...