रांची, जुलाई 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन, शिव शिष्य परिवार और वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से सोमवार को एचईसी सेक्टर-2 में दीदी नीलम आनंद का 74वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो सप्ताह के पर्यावरण संरक्षण अभियान और पौधरोपण पखवाड़े की शुरुआत हुई, जिसके तहत साधकों द्वारा फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। संगठन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने वर्ष 2030 तक जनसंख्या वृद्धि के कारण भोजन, ऊर्जा और जल संकट की चेतावनी देते हुए पौधरोपण को इसका प्रभावी समाधान बताया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नीलम आनंद के जन्मदिन पर किया पौधारोपण कार्यक्रम में बरखा आनंद, अभिनव, निहारिका और कन्हैया सिंह सहित कई साधक उपस्थित र...