रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिव शिष्यता के प्रणेता साहब हरीन्द्रानन्द की धर्मपत्नी और 'दीदी' के नाम से पूजनीय राजमणि नीलम आनंद की 21वीं पुण्यतिथि पर शिव शिष्यों की भीड़ उमड़ी। रांची स्थित 'साहब के उपवन' में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दीदी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए राज्य समेत देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों शिव शिष्य पहुंचे। इस दौरान पूरा उपवन भक्तिमय और भावुक कर देने वाले माहौल से सराबोर रहा। गुरु भाई-बहनों ने कतारबद्ध होकर दीदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उनके बड़े पुत्र अर्चित आनंद ने बताया कि पूरे भारतवर्ष सहित विदेशों में भी दीदी नीलम आनंद को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति दीदी का अटूट लगाव था, इसलिए उन्हें नमन...