नई दिल्ली, जून 15 -- ममता बनर्जी की मुश्किलें फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं हैं। सोमवार को बागी गुट में शामिल एक नेता ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के और भी नेता जल्द ही टूटने वाले हैं। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब राज्यसभा से चार सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, रविवार को ही 20 बागी सांसदों ने पूर्वोत्तर की एक पार्टी के साथ विलय कर लिया है। सोमवार को टीएमसी सांसद अरू चक्रवर्ती ने अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा और गद्दार कहे जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'गद्दार कौन होता है। जो पार्टी वर्कर को कस्टडी में डाल देता है। ...जो वर्कर को नहीं देखता है जो कस्टडी में है, जो घर छोड़कर आया है। उसपर नजर नहीं रखता है। वही गद्दार है। जो गद्दार बोलता है न उसे बोलो की शीशे में मुंह देखो की गद्दार कौन है।'ममता बनर्जी के सा...