नई दिल्ली, मई 7 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक की शुरुआत में अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। बातचीत के दौरान अखिलेश ने अभिषेक से कहा, "आप सबने कितनी सराहनीय लड़ाई लड़ी है।" वहीं ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "दीदी, आप हारी नहीं हैं।" यह बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई, जहां भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त हासिल की। पिछले 15 वर्षों से राज्य की सत्ता में रही टीएमसी को इस बार 80 सीटों पर जीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.