फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- पलवल। दर्जनभर गांवों को आपस में जोड़ने वाली गांव दीघोट से सेलोटी तक चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा। कार्य पर करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है और अप्रैल के अंत तक सड़क को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। बता दें कि गांव दीघोट से लेकर सेलोटी तक सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पीडब्ल्यूडी के जेई दिनेश डागर का कहना है कि अप्रेल के अंत तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.