दीघा में सुरेंद्र साव हत्याकांड में भाई गिरफ्तार
पटना, अगस्त 29 -- दीघा थाना क्षेत्र में गैस चूल्हा दुकानदार सुरेंद्र साव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर सुरेंद्र की हत्या शूटर के माध्यम से कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और नामजदगी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निरंजन को गया जी से गिरफ्तार किया। दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को दुकान पर मौजूद सुरेंद्र साव की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस घटना में छोटे भाई निरंजन कुमार की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में हत्या की साजिश और अन्य आरोपितों की भूमिका के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश में मृतक के भाई निरंजन की पत्नी और पड़ोसी डॉक्टर रमेश की भी भूमिका सामने आई है। दोनों घटना के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.