दीघा में गैस पाइप लाइन कटने से लगी आग, मची अफरातफरी
पटना, मई 28 -- दीघा सब्जी मंडी के पास बुधवार की देर रात गैस पाइप लाइन कटने के कारण आग लग गई। जिसके कारण इस इलाके में अफरातफरी मची रही। आग ने विकराल रूप ले लिया और ब्लास्ट होने का खतरा मंडराने लगा। इसकी वजह से स्थानीय लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पाए। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम वहां पहुंची। मौके पर गेल के कर्मी भी आ गए। गेल ने गैस सप्लाई को तुरंत ही बंद किया। दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- दीघा में गैस पाइप लाइन कटने से लगी आग, मची अफरातफरी पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया : आग लगने की सूचना पर पांच दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिसमें गैस से लगी आग को बुझाने के लिए फोम वाली दमकल भी लाई गई। पानी और फोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.