छपरा, जून 5 -- दाउदपुर(मांझी)। नगर पंचायत मांझी स्थित दीघा पोखरा में जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर जेसीबी से सरकारी पइन की सफाई का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन एक दिन सफाई के बाद उसे अधूरा कार्य छोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शेष हिस्से की सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण उमेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी की देखरेख में जेसीबी मशीन से पइन की सफाई शुरू कराई गई थी। इससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 150 मीटर तक ही पइन की सफाई कराई गई, जबकि शेष हिस्से में सफाई कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उमेश प्रसाद समेत कई लोगों ने बताया कि यदि पूरे पइन की सफाई न...