पटना, फरवरी 10 -- दीघा पाटी पुल घाट पर 10 ट्रक से ज्यादा नाले का गाद (सिल्ट) गिराया गया है। इससे घाट पर चारों ओर गंदगी पसर गई है। नाले की सिल्ट से निकला गंदा पानी गंगा में बहकर जा रहा है। इसकी बदबू से आसपास के निवासियों और गंगा स्नान के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। लोग गंदगी के कारण इस घाट पर नहाने से कतराने लगे हैं। स्थानीय निवासी पूर्व पार्षद सह दीघा पार्टी पुल गंगा आरती के संयोजक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह सिल्ट राजीव नगर नाले का है। बुडको द्वारा नाले का पक्कीकरण कराया जा रहा है। नाले से निकले सिल्ट को देर रात सात-आठ ट्रकों से पाटी पुल घाट पर गिरा दिया गया। संजय सिन्हा समेत आसपास के निवासियों ने जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक ओर राज्य सरकार गंगा को साफ रखने के लिए कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.