पटना, फरवरी 5 -- दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके पहले उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण कराएं। इस घाट को पक्का घाट बनाएं और यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि यहां बड़ी संख्या में आने वाले लोग इसका आनंद उठा सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं उनके लिये बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधाएं विकसित कराएं। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.