पटना, अगस्त 29 -- पटना के दीघा घाट पर अब बिहार की आस्था परंपरा और पर्यावरणीय चेतना का अद्भुत संगम एक भव्य कला शिल्प के रूप में दिखाई देगा। बुडको की ओर से यहां एक अनोखा वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर स्थापित किया जा रहा है। यह शिल्प पूरी तरह उपयोग की गई धातु की सामग्री से तैयार होगा और आधुनिकता तथा परंपरा का अनुपम मेल प्रस्तुत करेगा। यह कलाकृति 17 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी होगी। इसे बिहार के सबसे प्राचीन, पवित्र और लोक आस्था के महान पर्व "छठ पूजा" को समर्पित किया गया है। इस पर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए जिस पारंपरिक "सूप" का उपयोग किया जाता है, उसी का रूप यह शिल्प धारण करेगा। दो हाथों में थामे हुए सूप में धातु से निर्मित फल, गन्ना और अन्य प्रसाद सामग्री सुसज्जित होंगी। यह दृश्य समृद्धि, आभार, कृतज्ञता और जीवन चक्र का प्रतीक होगा। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.