पटना, मई 6 -- दीघा और कंकड़बाग की 10 सड़कों पर सीवरेज पाइप बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। दोनों क्षेत्र में कुल 3843 मीटर में सीवरेज पाइपलाइन बिछायी गयी है। काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए बुडको ने पथ निर्माण विभाग को सूची सौंप दी है। मानसून से पहले इन सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मती करनी है। बारिश के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए बुडको की ओर से युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा किया गया है। साथ ही जिन सड़कों पर सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है, उन सड़कों का पुनर्स्थापन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने निर्देश दिया है कि ससमय पुनर्स्थापन का कार्य पूर्ण किया जाए और खोदी गई सड़कों को कार्य पूरा होने के साथ ही ...