गया, जून 25 -- इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर लुटुआ थाना क्षेत्र के दीघासीन गांव के समीप गुरुवार की सुबह बारातियों से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बांकेबाजार के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में चालक अजय दास, प्राणपुर, थाना रौशनगंज, मनीष शेखर, खरदाग, थाना बोधीबीघा, जिज्ञासा कुमारी (14), खरदाग, थाना बोधीबीघा, लालमुनी कुमार (30), चतरा, झारखंड, रुस्तम कुमार (25), वलीचक, थाना मैगरा, प्रिंस कुमार और आशीष शाह दोनों खरदाग, थाना बोधीबीघा शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। रौशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का इलाज कराया जा र...