मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दीघरा बांध पर गुरुवार शाम करीब सात बजे पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान सकरा थाना के महम्मदपुर बालमी गांव निवासी पेंटर सुबोध कुमार दोनों लुटेरों से भिड़ गया। अचानक हुए हमले के बाद दोनों लुटेरे वहां से भागने लगे। शोर मचाने पर एनएच पर मौजूद लोगों ने घेर कर एक लुटेरे को दबोच लिया। पिटाई के बाद बदमाश को सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में सुबोध ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में वह दो साथियों के साथ पेंटर का काम करता है। गुरुवार की शाम काम समाप्त कर वह अपने साथी विष्णु कुमार व विकास कुमार के साथ अलग-अलग बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे दीघरा बांध पर सामने से पैदल ही दो युवक वहां पहुंचे और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.