दीक्षोत्सव में छात्रों ने दिखाई लोक नृत्य में प्रतिभा
कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह को लेकर दीक्षोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार को लोक नृत्य एवं देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोक नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। वहीं, देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। छात्राओं ने गुजराती, दक्षिण भारतीय, राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी, बिहारी, उत्तराखंड एवं उतर प्रदेश के लोक नृत्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. मुक्ता गर्ग एवं डॉ. रश्मि सिंह रहीं। यह भी पढ़ें- एस्पायरिंग वुमन अवार्ड : विशिष्ट योगदान का सम्मान, मजबूत हुई पहचान इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.