कानपुर, जून 20 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में दीक्षांत समारोह के पहले दीक्षोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत विवि में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स से लेकर पारंपरिक खेलों तक की विविध स्पर्धा ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स (दौड़, लंबीकूद) के अलावा कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन आदि में दम दिखाया। डीएसडब्ल्यू डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना के लिए प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...