दीक्षोत्सव के तहत परंपरागत खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। एमएसयू के चतुर्थ दीक्षांत समारोह से पूर्व आयोजित 'दीक्षोत्सव' के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज, पुवांरका के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विमला वाई. ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का संदेश सुनाते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कुलपति ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.