दीक्षोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बलिया, जुलाई 13 -- बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की रचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास ही विश्वविद्यालयी शिक्षा का उद्देश्य है। 'भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना', भारत सरकार के दो अच्छे कार्य, राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता के समन्वयक डा. प्रमोद शंकर पाण्डेय और डा. संदीप यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.